September 14, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

पीएम मोदी का बिहार और पश्चिम बंगाल दौरा, कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

PM Modi Visit Bihar and West Bengal: पीएम मोदी आज शुक्रवार को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहे।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

PM Modi Visit Bihar and West Bengal: नई दिल्ली। पीएम मोदी आज शुक्रवार को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहे। पीएम मोदी ने बिहार के मोतिहारी जिले में 7200 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके अलावा PM मोदी ने दरभंगा में नए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और पटना में एसटीपीआई की अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सुविधा का भी उद्घाटन किया।

वहीं बिहार को चार अमृत भारत ट्रेनों की सौगात भी मिली। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में पीएम मोदी ने 5000 से ज्यादा करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसमें तेल और गैस, बिजली, सड़क और रेल जैसे विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं।

2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने का संकल्प

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज दुर्गापुर और रघुनाथपुर के कारखानों को नई तकनीक से लैस किया जा रहा है। इनमें 1500 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। मैं इन परियोजनाओं के पूरा होने पर पश्चिम बंगाल के लोगों को बधाई देता हूं। हम 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं।’

गैस कनेक्टिविटी पर हुआ बहुत काम

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में देश में गैस कनेक्टिविटी पर बहुत काम हुआ है। पिछले एक दशक में हर घर तक LPG पहुंची है। दुनिया ने इसकी सराहना की है। हमने वन नेशन, वन गैस विजन पर काम किया और प्रधानमंत्री ऊर्जा योजना बनाई। इसके तहत पश्चिम बंगाल सहित, भारत के छह पूर्वी राज्यों में पाइपलाइन बिछाई जा रही है।

भारत को बनाना है विकसित देश

पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश में हम एक ही लक्ष्य से एकजुट हैं। भारत को एक विकसित देश बनाना है। हमारा मिशन विकास के माध्यम से सशक्तिकरण, रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भरता और सुशासन के माध्यम से करुणा के सिद्धांतों पर आधारित है।

बंगाल को दो नए रेलवे ओवरब्रिज समर्पित किए गए

दुर्गापुर में पीएम मोदी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में रेल संपर्क को बेहतर बनाने के लिए बहुत काम किया गया है। पश्चिम बंगाल देश के उन राज्यों में से एक है। जहां वंदे भारत ट्रेनें बड़ी संख्या में चलाई जा रही हैं। कोलकाता मेट्रो का विस्तार किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। आज पश्चिम बंगाल को दो नए रेलवे ओवरब्रिज समर्पित किए गए हैं।’

भारत की श्रमशक्ति का भी एक बड़ा केंद्र है दुर्गापुर

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा दुर्गापुर, स्टील सिटी होने के साथ ही भारत की श्रमशक्ति का भी एक बड़ा केंद्र है। भारत के विकास में दुर्गापुर की बहुत बड़ी भूमिका है, और आज इसी भूमिका को मजबूत करने का हमें अवसर मिला है। थोड़ी देर पहले यहां 5,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। ये सभी परियोजनाएं यहां की कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी और गैस-आधारित परिवहन तथा अर्थव्यवस्था को बल देंगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close