June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलप्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेशराजनीति

MP BJP Meeting : कल होगी एमपी बीजेपी की बड़ी बैठक, मंडल से लेकर प्रदेश स्तर के पदाधिकारी होंगे शामिल

MP BJP Meeting : मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कल बड़ी बैठक होने जा रही है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने ये बैठक बुलाई है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

भोपाल। MP BJP Meeting : मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कल बड़ी बैठक होने जा रही है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने ये बैठक बुलाई है। पार्टी मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक होगी। इस बैठक में मंडल से लेकर प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। बता दें कि बैठक में संगठन चुनाव और सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा होगी।

 

MP BJP Meeting : बता दें कि लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद बीजेपी नेता एक बार फिर संभावनाओं की तलाश में जुट गए हैं। मध्य प्रदेश बीजेपी के मंत्री-विधायक, सांसद और संगठन से जुड़े नेता कामकाज की हर छोटी-बड़ी गतिविधियों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

 

दरअसल, भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की तैयारी है। ऐसे में पार्टी के सभी नेता इस आस में हैं की काश उन्हें अध्यक्ष बनाया जाए। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल बढ़ाया गया था। एक बार कार्यकाल बढ़ाए जाने के बाद उन्हें भी एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close