Swati Maliwal Case Update : दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार के खिलाफ तीस हजारी कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया।
इस दौरान बिभव कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश हुए। अदालत ने आरोप पत्र पर बिभव कुमार के खिलाफ समन जारी किया। अदालत ने दिल्ली पुलिस को बिभव कुमार को 30 जुलाई को पेश करने का निर्देश दिया।




