September 15, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

PM Modi Visit Odisha : ‘ओडिशा में भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेगा’..! मयूरभंज में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी का बड़ा दावा

PM Modi Visit Odisha : पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 10 जून को भाजपा सदस्य ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाला है। 

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

PM Modi Visit Odisha :  लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अंतिम चरण की लड़ाई चल रही है। इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के मयूरभंज में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं महाराजा श्रीराम चंद्र भंजदेव और पंडित रघुनाथ मुर्मू जी को भी आदरपूर्वक नमन करता हूं। आज ओडिशा में चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। वैसे पूरे देश में कल शाम के 5:00 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा अभी बंगाल से आ रहा हूं। मैं देख रहा हूं कि चाहे मैं झारखंड जाऊं या बंगाल जाऊं या ओडिशा आऊं, ये अद्भूत उमंग और उत्साह पक्का कर रहा कि तीसरी बार मजबूत मोदी सरकार बनना तय है। पांच दशक के बाद लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का देश ने निर्णय कर लिया है। जो विकास लोगों ने दशकों में नहीं देखा था वो पिछले दस साल में देखा है। 2014 में 11वें नंबर की इकोनॉमी में थे। आज दुनिया की 5वीं आर्थिक ताकत बन गए हैं।

पीएम ने कहा, 2014 से पहले देश गांव में स्वच्छा का दायरा 40 फीसदी ही था। आज हम 100 प्रतिशत के लक्ष्य पर पहुंच रहे हैं। पहले एलपीजी कनेक्शन सिर्फ आधे देशवासियों को मिलता था। आज करीब-करीब 100 प्रतिशत घरों में महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिल चुकी है। 2014 तक देश के 75 प्रतिशत से ज्यादा ग्रामीण परिवारों के घर में नल से जल नहीं आता था। आज करीब 75 प्रतिशत घरों में नल से जल पहुंच रहा है। कभी मुक्त अनाज और मुफ्त इलाज भी मिल सकता है, ये देश में किसी ने नहीं सोचा था। मोदी ने आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज भी दिया है और आने वाले पांच साल में ये मुफ्त अनाज मिलता रहेगा। मैं ऐसे सैंकड़ों बातें बता सकता हूं, लेकिन ये सब तो ट्रेलर है।

“ओडिशा में भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेगा”

उन्होंने कहा, आने वाला पांच साल भारत के विकास के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों के होंगे। आने वाले पांच साल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनने जा रहा है। आने वाले पांच साल में अनेक क्षेत्रों में आत्मनिर्भर भारत बनते देखेंगे। आने वाले पांच साल में शानदार हाईवे, शानदार एक्सप्रेसवे और रेलवे का पूरी तरह कायाकल्प होते देखेंगे। इसका सीधा लाभ ओडिशा व देश के पूर्वी हिस्से को होगा। ओडिशा ने भी बीजेडी के 25 साल के राज्य को फुलस्टॉप लगाना तय कर लिया है। मैं यहां आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। साथ ही साथ निमंत्रण देने भी आया हूं। 10 जून को भाजपा सदस्य ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाला है।

“अटलजी की सरकार में आदिवासी मंत्रालय बना”

प्रधानमंत्री ने कहा, मयूरभंज की ये धरती नारी सशक्तिकरण की धरती है। अभी तक मयूरभंज का जयकारा इसलिए होता था, क्योंकि यहां मां सुभद्रा के रथ को केवल महिलाएं खींचती हैं, लेकिन अब मयूरभंज की बेटी 140 करोड़ के देश का नेतृत्व कर रही है। हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी देश की तीनों सेनाओं को कमांड करती हैं और वो मयूरभंज की बेटी हैं, ये मयूरभंज के लिए, ओडिशा के लिए और पूरे देश की नारी शक्ति के लिए गौरव का विषय है। भाजपा सरकार आदिवासी गौरव और आदिवासी कल्याण, इसके लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। ये अटल जी की सरकार थी जब अलग आदिवासी मंत्रालय बना था। भाजपा ने ही संथाली भाषा को आठवीं अनुसूचि में शामिल किया था। देश का कोई पहला प्रधानमंत्री जो भगवान बिरसा मुंडा के गांव गया था और मिट्टी अपने माथे पर लगाया था, वो नरेंद्र मोदी है।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close