PM Modi Meeting Today : नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमलों के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। भारत ने इन हमलों के बाद बेहद सख्त रुख अपनाया है जिससे पाकिस्तान बिलबिलाया हुआ है। बता दें कि इन आतंकी हमलों में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक है। आतंकियों ने लोगों को उनकी धार्मिक पहचान पूछकर मारा था जिसके बाद से पूरे देश में आक्रोश देखने को मिला है।
पीएम आवास में सीसीएस की बैठक शुरू
पहलगाम हमले के बाद CCS की दूसरी मीटिंग शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और NSA अजित डोवल मौजूद हैं। हमले के बाद CCS की पहली मीटिंग 23 अप्रैल को हुई थी।




