Russia Nuclear Test News : लंदनः अगर पश्चिमी देश यूक्रेन को रूस पर हमला करने के लिए अपनी लंबी दूरी की मिसाइलों का उपयोग करने की अनुमति देते हैंं तो व्लादिमीर पुतिन के पास जवाबी कार्रवाई करने के कई विकल्प हैं। इसमे परमाणु परीक्षण भी शामिल है। विशेषज्ञों का दावा है कि यूक्रेन द्वारा विदेशी मिसाइलों का इस्तेमाल करने के जवाब में रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। इसके लिए वह पहले ही परीक्षण की तैयारी में हैं। इसके अलावा रूस के पास ब्रिटिश सैन्य संपत्ति या चरम सीमा पर हमला करने का भी विकल्प है।




