September 12, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Weather Alert: MP-छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

Weather Alert: गुरुवार को बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Weather Alert: नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 30 अगस्त के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश हो सकती है।

29 और 30 अगस्त को ओडिशा में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अंडमान-निकोबार में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कई राज्यों में 1 सितंबर तक बारिश का दौर

27 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र, कोंकण, गोवा और कच्छ में बारिश होने की संभावना है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी-कराईकल और तेलंगाना में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश की संभावना

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 अगस्त से 1 सितंबर के बीच बारिश का दौर जारी रह सकता है। कई स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना भी जताई गई है।

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। सुबह से दोपहर के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम में यह बदलाव दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर बढ़े कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से जुड़ा बताया जा रहा है।

जालौन और सीतापुर में कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद

लगातार हो रही तेज बारिश को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सीतापुर और जालौन में गुरुवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने खराब मौसम और बारिश को देखते हुए यह फैसला लिया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close