July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

BMC चुनाव के लिए शिवसेना-MNS का गठबंधन, उद्धव बोले- हम साथ आए हैं, हमेशा साथ रहने के लिए

BMC Election 2026: अगले महीने होने वाले महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

BMC Election 2026: मुंबई। अगले महीने होने वाले महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल इस चुनाव के लिए अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं और वोटर्स को लुभाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। इस बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम भी सामने आया है। करीब दो दशक बाद चचेरे भाई उद्धव ठाकरे (शिवसेना UBT) और राज ठाकरे (MNS) बीएमसी चुनाव के लिए एकजुट हुए हैं। आज दोनों भाइयों ने अपने गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया। दोनों नेताओं ने मुंबई के वर्ली स्थित होटल ब्लू सी में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन की घोषणा की।

बता दें कि नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है, जो कि 30 दिसंबर तक जारी रहेगी। मुंबई समेत 29 महानगर पालिकाओं के लिए 15 जनवरी को वोटिंग होगी और काउंटिंग अगले दिन 16 जनवरी को होगी।

आज हम दोनों भाई साथ-साथ हैं- उद्धव

उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ठाकरे परिवार ने महाराष्ट्र के संघर्ष किया है। आज हम दोनों भाई साथ-साथ हैं। हम साथ आए हैं, हमेशा साथ रहने के लिए। महाराष्ट्र इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा था।

राज-उद्धव के गठबंधन पर क्या बोले मंत्री संजय शिरसाट?

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय शिरसाट ने 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए शिवसेना-UBT और MNS के गठबंधन पर कहा, “अगर ये लोग चल जाते तो हाल ही में हुए नगर पंचायत चुनाव में उन्हें इतनी मार क्यों पड़ती? आज का यह गठबंधन उनकी मजबूरी है क्योंकि कांग्रेस भी शिवसेना यूबीटी के साथ नहीं है, शरद पवार उनके साथ नहीं हैं तो उन्हें कोई न कोई तो चाहिए। जिस तरह डूबते को तिनके का सहारा होता है, उसी प्रकार वे (उद्धव ठाकरे) राज ठाकरे का सहारा लेना चाहते हैं। हालांकि मुझे नहीं लगता कि इसका उन्हें ज्यादा फायदा मिलेगा।”

मुंबई का मेयर मराठी ही बनेगा- राज ठाकरे

MNS प्रमुख राज ठाकरे ने नगर निगम चुनावों से पहले शिवसेना (UBT) और MNS के गठबंधन की घोषणा की। राज ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि सीटों का बंटवाया मायने नहीं रखता, कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा, ये अभी नहीं बताएंगे। लेकिन मुंबई का मेयर मराठी ही बनेगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close