July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

कोरबा में युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव, धारदार हथियार से वार की आशंका

Chhattisgarh Korba Crime News: नवा बरपारा कोहड़िया स्थित सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Chhattisgarh Korba Crime News: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। नवा बरपारा कोहड़िया स्थित सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद शव को सुनसान जगह पर फेंका गया। सूचना मिलने पर छत्तीसगढ़ पुलिस की सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घटनास्थल पर खून के धब्बे और शव को घसीटने के निशान मिले हैं। सुबह राहगीरों ने झाड़ियों में शव देखा और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान बसंत पटेल (37) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक स्थित सोनसरी गांव का निवासी था।

बताया जा रहा है कि बसंत पिछले तीन साल से कोरबा के दुरपा सर्वमंगला बरमपुर इलाके में किराए के मकान में रहकर इंडस्ट्रियल एरिया की संजय फैक्ट्री में काम करता था। उसके दोस्त राकेश पटेल के मुताबिक, बसंत शुक्रवार सुबह फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह फोन पर उसकी हत्या की जानकारी मिली।

बसंत शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। वह दो दिन पहले ही अपने छोटे भाई की शादी में शामिल होकर गांव से कोरबा लौटा था। उसकी पत्नी और बच्चे फिलहाल गांव में ही हैं। पत्नी बरमपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका बताई जा रही हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला धारदार हथियार से हत्या का लग रहा है। मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है।

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फैक्ट्री कर्मचारियों समेत मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close