April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमदेशब्रेकिंग

Crime News : शराब के नशे में बेटे के सामने पत्नी उतारा मौत के घाट, फिर खुद ने भी कर ली आत्महत्या

Karnatak Crime News : कर्नाटक में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने बेटे के सामने अपनी पत्नी को गोली मार दी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Karnatak Crime News : कर्नाटक में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने बेटे के सामने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से पत्नी की मौत हो गई। बाद में शख्स ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलुरु से लगभग 85 किलोमीटर दूर दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया तालुक की बताई जा रही है। यहां शुक्रवार देर रात को पारिवारिक झगड़े की वजह से शख्स ने यह कदम उठाया। घटना के समय शख्स शराब के नशे में था। पुलिस ने शनिवार को इस बारे में पूरी जानकारी दी।

गोली लगने से पत्नी की हुई मौत

वहीं दक्षिण कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक एन यतीश ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की पहचान विनोदा (43) और उसके पति रामचंद्र गौड़ा उर्फ चंद्र (54) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद के बाद रामचंद्र ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रामचंद्र नशे की हालत में घर लौटा था। दोपहर के भोजन के बाद एक मामूली मुद्दे पर उसने पहले अपने माता-पिता से झगड़ा शुरू किया। फिर बाद में उसने अपनी पत्नी और बेटे से झगड़ा करना शुरू कर दिया।

खुद भी खाया जहर

एसपी एन यतीश ने बताया कि झगड़ा जल्द ही बढ़ गया और गुस्से में आकर रामचंद्र ने अपने बेटे प्रशांत की ओर रिवॉल्वर तान दी। हालांकि उसकी पत्नी विनोदा अपने बेटे को बचाने के लिए दौड़ी। इसी दौरान रामचंद्र ने ट्रिगर दबा दिया और गोली लगने से विनोदा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद रामचंद्र ने रबर शीट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला घर में रखा तेजाब स्वयं खा लिया। कुछ ही देर में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक यतीश ने बताया कि मृत दंपति के बेटे प्रशांत की शिकायत पर सुलिया थाने में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close