July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP की तर्ज पर बिहार में चलेगा बूथ मैनेजमेंट, केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देश पर वीडी शर्मा ने संभाली चुनावी कमान

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में बीजेपी सांसद और एमपी के पूर्व बीजेपी भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

भोपाल। बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी हैं। बिहार चुनाव में बीजेपी सांसद और एमपी के पूर्व बीजेपी भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा (वीडी शर्मा) को पटना जोन की कमान सौंपी गई है।

एमपी की तर्ज पर यहां बूथ मैनेजमेंट और शक्ति केंद्रों पर विशेष फोकस रहेगा। पटना जोन में आठ लोकसभा और 42 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। वीडी शर्मा अब यहां पार्टी की चुनावी रणनीति को संभालेंगे। भाजपा ने तय किया है कि मध्यप्रदेश मॉडल के तहत बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर चुनाव में बढ़त बनाई जाएगी।

जिम्मेदारी मिलते ही वीडी शर्मा ने सक्रियता देखाते हुए मुंगेर और बेगूसराय लोकसभा सीट पहुंचे और प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान बूथ स्तर तक की चुनौतियों और रणनीति पर चर्चा हुई। बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से भी वीडी शर्मा ने मुलाकात कर चुनावी समीकरणों पर विचार-विमर्श किया।

वीडी शर्मा की बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मलहोत्रा, हरियाणा के पूर्व मंत्री हसीन जी और यूपी के विधायक शुलभ मणि भी मौजूद रहे। वीडी शर्मा का फोकस बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और मतदाता जागरूकता बढ़ाना है।

भाजपा का मध्य प्रदेश मॉडल बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ता प्रशिक्षण और मतदाता संपर्क पर केंद्रित है। बिहार में इसे लागू कर पार्टी वोट शेयर बढ़ाने और संगठनात्मक कमियों को दूर करने की रणनीति पर काम कर रही है। वीडी शर्मा की अगुवाई में पटना जोन में भाजपा का लक्ष्य हर विधानसभा क्षेत्र में मजबूत आधार तैयार करना है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close