September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Old Age Pension : इस राज्य में फिर से शुरू हुई वृद्धा पेंशन योजना, अब ही महीने मिलेंगे इतने रुपए

Old Age Pension : बुजुर्गों को हर महीने 2000 रुपये और 70 से ऊपर के बुजुर्गों के लिए 2500 रुपये हर महीने पेंशन के रूप में मिलेगी। 

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article
नई दिल्ली। Old Age Pension : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव से पहले बुजुर्गों के लिए बड़ी घोषणा की है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के बुजुर्गों की पेंशन फिर से शुरू कर दी गई है। उन्होंने घोषणा की कि 60 से 69 साल के बुजुर्गों को हर महीने 2000 रुपये और 70 से ऊपर के बुजुर्गों के लिए 2500 रुपये हर महीने पेंशन के रूप में मिलेगी। 

केजरीवाल ने कहा कि 80 हजार नए बुजुर्ग इस योजना में जोड़े जा रहे हैं। इससे अब दिल्ली के 5.30 लाख बुजुर्गों को पेंशन मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद हमें मिलेगा तो हमारा राजस्व भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि देश में दिल्ली के बुजुर्गों को सबसे ज्यादा पेंशन मिल रहा है। इसे कैबिनेट ने भी पास कर दिया था और इस योजना को लागू कर दिया गया है। 

पहले सिर्फ एक हजार रुपये मिलती थी पेंशन: केजरीवाल

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने से पहले दिल्ली में भी बुजुर्गों को एक हजार प्रति माह ही पेंशन थी, हमारी सरकार ने इसे दोगुना किया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि जिन लोगों के बारे में किसी ने नहीं सोचा, इनके बारे में अरविंद केजरीवाल जी ने सोचा। केजरीवाल ने एक लाख लोगों को तीर्थ यात्रा कराई है। भाजपा को यह पसंद नहीं आ रहा था कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों के लिए काम किया जा रहा था। इसलिए अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close