April 18, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगविदेश

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध फायरिंग, 11 लोगों के मारे जाने की खबर

South Africa Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पश्चिम में अंधाधुंध फायरिंग हुई है। फायरिंग के दौरान 20 लोगों को गोली लगी है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

South Africa Mass Shooting: जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पश्चिम में अंधाधुंध फायरिंग हुई है। फायरिंग के दौरान 20 लोगों को गोली लगी है। 3 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि हमलावर मौके से भाग गए और अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमले के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं है। पुलिस ने बताया कि कई लोगों को सड़क पर चलते समय निशाना बनाया गया है।

हमलावरों के बारे में नहीं है जानकारी

गौतेंग प्रांत की पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर ब्रेंडा मुरीडिली के मुताबिक हमारे पास इस बात की जानकारी नहीं है कि हमलावर कौन थे। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भेजा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी शराबखाने के पास हुई है। शराबखाना दक्षिण अफ्रीका की कुछ बड़ी सोने की खदानों के पास है। पुलिस ने बताया कि उस जगह पर कथित तौर पर अवैध रूप से शराब भी बेची जा रही थी।

दक्षिण अफ्रीका में बेलगाम है अपराध

फायरिंग की ये घटना इस महीने की शुरुआत में हुई एक और जानलेवा गोलीबारी के बाद हुई है, जब 6 दिसंबर को बंदूकधारियों ने प्रिटोरिया के पास एक हॉस्टल पर हमला किया था। इस हमले में तीन साल के बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका में हिंसक अपराध का स्तर बहुत ज्यादा है। यह दुनिया में सबसे अधिक हत्या दर वाले देशों में से एक है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close