April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Kerala Governor : बाल-बाल बचे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, दीपक जलाते समय शॉल में लगी आग

Kerala Governor Arif Mohammad Khan : केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Kerala Governor Arif Mohammad Khan : केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। पलक्कड़ में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दीप जलाते समय राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के शॉल में आग लग गई, हालांकि इसे तुरंत बुझा दिया गया। गनीमत रही कि समय रहते उनके शॉल में लगी आग को बगल में खड़े एक शख्‍स ने देख लिया।

शबरी आश्रम के कार्यक्रम में आए थे राज्यपाल

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल जैसे ही शबरी आश्रम की शताब्दी के समापन समारोह में दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए झुके तो उनके शॉल में आग लग गई। पास में खड़े शख्‍स ने आग को देखते ही शॉल को गवर्नर आरिफ मोहम्‍मद खान के कंधे से खींच लिया। इसके बाद आग को हाथों से बुझाने की कोशिश करने लगे। सूत्रों ने बताया, ‘‘मौके पर ही आग को तुरंत बुझा दिया गया । इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।’’

इस घटना के बाद राज्यपाल आरिफ खान ने कहा कि मैं ठीक हूं। राज्यपाल इस घटना के बाद कार्यक्रम छोड़कर नहीं गए। वे पूरे कार्यक्रम में शामिल हुए और इसके समापन के बाद गए।

कैसे हुई घटना?

दुर्घटना उस समय हुई, जब गवर्नर खान महात्मा गांधी की तस्वीर पर फूल चढ़ाने के बाद तस्वीर के बगल में दीप प्रज्जवलित करने के लिए मुड़े। उनके शॉल में अनजाने में आग लग गई लेकिन उनके बगल में खड़े आयोजकों ने तुरंत आग की लपटों को देखा और उन्हें बुझाने में कामयाब रहे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close