July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगमनोरंजन

AMKDT Box Office Collection Day 7 : ‘औरों में कहां दम था’ का सातवें दिन कलेक्शन, जानें कितने कमाए पैसे

AMKDT Box Office Collection Day 7 : अजय देवगन की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ की हालत बॉक्स ऑफिस पर बिना तेल के दिए की तरह हो गई है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

अजय देवगन की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ की हालत बॉक्स ऑफिस पर बिना तेल के दिए की तरह हो गई है। फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं, लेकिन किसी तरह यह 10 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है। सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच लाने में फिल्म को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ को अगर छोड़ दिया जाए तो कोई ऐसी फिल्म नहीं रही जिसने धमाकेदार कमाई की हो। खैर, आइए जानते हैं अजय देवगन की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ ने सातवें दिन कितने का कारोबार किया?

‘औरों में कहां दम था’ के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 100 करोड़ की लागत में बनी है। 2 अगस्त को इसने सिनेमाघरों में दस्तक दी। आंकड़ों को देखें तो यह अब तक अपनी लागत का दस प्रतिशत भी नहीं कमा पाई है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद यह सिर्फ रेंगती हुई ही नजर आई।

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म से वीकेंड पर थोड़ी उम्मीद थी, लेकिन वहां भी यह काफी संघर्ष करते हुए नजर आई। अपने पहले वीकेंड पर इसने कुल 2.75 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया। जिसके बाद से फिल्म के कलेक्शन का आंकड़ा नीचे ही जाता दिखाई दे रहा है।

अब तो फिल्म की कमाई लाखों में सिमटती हुई नजर आ रही है। सोमवार को फिल्म ने 1 करोड़ का कारोबार किया था। इसके बाद यह आंकड़ा सिर्फ लाखों में दिखाई दे रहा है। फिल्म ने मंगलवार को 95 लाख और बुधवार को 75 लाख का आंकड़ा छुआ। दिन-ब-दिन इसकी कमाई का ग्राफ नीचे ही जा रहा है।

फिल्म के सातवें दिन की कमाई की बात की जाए तो इसने अब तक 46 लाख का कारोबार किया है। जितनी तेजी के साथ इसका ग्राफ गिर रहा है, उससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि जल्द ही यह सिनेमाघरों से गायब हो जाएगी। फिल्म के अब तक के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने सात दिनों में 9.91 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close