September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Mahila Samman Yojana 2025 : महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए, योजना का लाभ पाने के लिए करें रजिस्ट्रेशन

Mahila Samman Yojana 2025 : दिल्ली की भाजपा सरकार चुनाव के दौरान किये गए अपने वादे को निभाने के लिए कृत संकल्पित है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Mahila Samman Yojana 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली की भाजपा सरकार चुनाव के दौरान किये गए अपने वादे को निभाने के लिए कृत संकल्पित है। भाजपा ने चुनाव से पहले महिला सम्मान योजना का ऐलान किया था और कहा था कि महिलाओं को 2,500 रुपये हर महीने देगी। इस वादे को निभाने के लिए महिला सम्मान योजना की रजिस्ट्रेशन की तारीख का आज ऐलान हो चुका है। इस ऐलान के मुताबिक इस योजना के लिए आठ मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने रविवार को ये घोषणा की है।

कब शुरू होगी योजना
दिल्ली में महिला सम्मान योजना की शुरुआत मार्च के पहले सप्ताह से हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्कीम की शुरुआत महिला दिवस यानी आठ मार्च से हो सकती है और महिलाओं के खाते में 2,500 रुपये इसी दिन से भेजे जाएंगे। ये भी कहा जा रहा है कि इस योजना की शुरुआत दिल्ली सरकार जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कर सकती है।

किसे नहीं मिलेगा योजना का लाभ

वे महिलाएं जो सरकारी नौकरी करती हैं उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
वे महिलाएं जो इनकम टैक्स का रिटर्न दाखिल करती हैं उन्हें भी इस इस स्कीम का लाभ नहीं दिया जाएगा।
जो महिलाएं पेंशन का लाभ ले रही हैं वे भी इस स्कीम के लाभ से वंचित रह सकती हैं।

किसे मिलेगा योजना का लाभ

इस स्कीम का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को दिया जाएगा।
यह स्कीम आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए है।
2500 रुपये की इस राशि को सीधे महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close