June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Nagpur Factory Blast: नागपुर के काटोल में एक फैक्ट्री में भीषण धमाका: 15 मजदूरों की मौत, कई गंभीर घायल

नागपुर जिले के काटोल तालुका स्थित SBL फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Nagpur Factory Blast: नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले के काटोल तालुका स्थित SBL फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह कंपनी विस्फोटक डेटोनेटर और एक्सप्लोसिव सामग्री के निर्माण का काम करती है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री परिसर में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिससे इमारत का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल नागपुर के आरेंज सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है। प्रशासन ने विस्फोट के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किस वजह से हुआ, लेकिन तकनीकी खामी या सुरक्षा चूक की आशंका जताई जा रही है।

जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मामले की विस्तृत जांच का आश्वासन दिया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close