Heat wave in Delhi-NCR : दिल्ली-एनसीआर में लू और गर्मी से हाहाकार मचा है। तपती धूप और लू से लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। इसकी चपेट में आने से कई लोगों की मौत की खबरें सामने आ चुकी है। इस बीच, हीट वेट से दिल्ली से सटे नोएडा में अलग-अलग जगह पर मंगलवार को 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका है कि ये सभी मौतें लू और हिट स्ट्रोक के कारण हुई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण बताने की बात कह रहा है।




