MP Weather Update : अभी और बढ़ेगी गर्मी! सूरज की तेज तपिश से लोगों का हाल बेहाल, जानें आपके शहर में मौसम का हाल
MP Weather Update : अभी और बढ़ेगी गर्मी! सूरज की तेज तपिश से लोगों का हाल बेहाल, जानें आपके शहर में मौसम का हाल
भोपाल। MP Weather Update: मध्यप्रदेश में इन दिनों गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। देशभर में गर्मी ने अपना रौद्र रुप दिखाना शुरु कर दिया है। चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। वहीं 28 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। राजधानी भोपाल में तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
बता दें कि, इनमें सबसे ज्यादा खजुराहो शहर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा, गुना में 44.3 डिग्री सेल्सियस, नौगांव में 44 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 43 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 42.8 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 42.1 डिग्री सेल्सियस और इंदौर में 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
MP Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ रहा है। आने वाले 2-3 दिनों में पूरे राज्य में गर्मी का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। लोगों को गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है।




