April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन राशि वालों के लिए शुभ, कार्य में मिलेगी सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 September 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 9 बजकर 34 मिनट तक रहेगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Aaj Ka Rashifal 26 September 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 9 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 9 बजकर 34 मिनट तक स्थायीजय योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 9 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेंगे। चलिए जानते हैं कि आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह समेत सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि- शाम से पहले महत्वपूर्ण कार्यों को निपटा लें, इसके बाद थोड़ा जोखिम भरा समय आएगा। बचकर पार करें। प्रेम,संतान अभी भी थोड़ी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि– वृषभ राशि की स्थिति ठीक है। किसी तरह की कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। शाम के बाद आनंददायक जीवन गुजरेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा हो जाएगा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- परेशानी भरा समय रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- भावुकता पर थोड़ा काबू रखें। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- गृहकलह के संकेत हैं। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम-संतान का साथ व व्यापार भी अच्छा है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- धन हानि के संकेत हैं, इसलिए जुआ, सट्टा व लॉटरी में पैसे न लगाएं। कोई रिस्क न लें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अभी भी थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार आपका अच्छा हो जाएगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- लेन-देन से संबंधित चीजों को शाम से पहले निपटा लें। इसके बाद मन थोड़ा परेशान होगा। कर्ज की अधिकता बढ़ेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– आर्थिक स्थिति सुधरेगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- परिस्थितियां सुधरेंगी। पहले से अनुकूल होंगी। अच्छे की ओर जीवन जाएगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ व व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- यात्रा का योग बन सकता है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान भी सुधरेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close