July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलप्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में बारिश का अलर्ट..! इन जिलों में झमाझम होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

MP Weather Update : ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन भोपाल, इंदौर समेत अन्य जिलों में मौसम बदला रह सकता है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना है। अगले चार दिन भारी बारिश का दौर चलेगा। भोपाल, इंदौर, राजगढ़ सहित 12 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। शनिवार को 18 जिलों में बारिश का अलर्ट है। एमपी में अब तक औसतन 11.1 इंच बारिश को चुकी है। पूर्वी हिस्से में 18 फीसदी कम बारिश हुई है। जबिक पश्चिमी हिस्से में 7% बारिश ज्यादा है। ओवरऑल बात करें तो अब तक पूरे एमपी में कोटे से 6 प्रतिशत कम पानी बरसा है।

मौसम विभाग ने बालाघाट, राजगढ़, रायसेन, हरदा और बैतूल में तेज बारिश का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन सहित कई जिलों में मौसम बदला रह सकता है। यहां बारिश, आंधी और गरज-चमक की स्थिति रहेगी। 20 जुलाई को खंडवा, सीहोर, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, देवास, पांढुर्णा, बालाघाट और मंडला, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, खरगोन और तेज बारिश हो सकती है। ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन भोपाल, इंदौर समेत अन्य जिलों में मौसम बदला रह सकता है। यहां बारिश, आंधी या गरज-चमक की स्थिति रहेगी।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, मानसून ट्रफ गुना से होकर गुजर रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर भी है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। इस कारण अगले कुछ दिन तक एमपी के कई जिलों में तेज बारिश होगी। बता दें कि एमपी में 21 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। इसके बाद से तेज बारिश का दौर चल रहा है।

मौसम विभाग ने 21 और 22 जुलाई को दमोह, जबलपुर, मंडला, गुना, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, धार, अनूपपुर, सिवनी, भोपाल, रायसेन, देवास, इंदौर, अलीराजपुर, धार, झाबुआ, पन्ना समेत कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में जमकर पानी बरस सकता है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close