June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP Sheopur News: लापरवाही पर नोटिस के बाद भी सुधार नहीं, कलेक्टर बोले- सख्त कार्रवाई तय

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Sheopur News: श्योपुर। जिले में प्राकृतिक खेती की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने नाराजगी जताई। खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए बनाए जा रहे 17 बायो रिसोर्स सेंटर में से अब तक सिर्फ 6 ही तैयार हो पाए हैं। इस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को चेतावनी दी। काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। 23 तारीख को इसी तरह की लापरवाही पर नोटिस भी जारी किया गया।

जिला पंचायत सभाकक्ष में हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि प्राकृतिक खेती से जुड़े सभी कार्य तय समय में पूरे हों। उन्होंने इसकी रोजाना समीक्षा करने को कहा। योजना की घोषणा के बाद भी यदि जमीन पर काम नहीं दिखा, तो जिम्मेदारी तय की जाएगी।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी एसएडीओ हर दिन फील्ड की गतिविधियों के फोटो ग्रुप में साझा करें। इससे फील्ड लेवल पर हो रहे कार्यों की निगरानी हो सकेगी। उन्होंने साफ कहा कि यदि इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे, तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही पर कलेक्टर ने दी चेतावनी

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कुल 25 क्लस्टर विकसित किए जाने हैं। इनमें श्योपुर विकासखंड में 8, कराहल में 7 तथा विजयपुर में 4 क्लस्टर शामिल हैं।

इस परियोजना के अंतर्गत कुल 1250 हेक्टेयर भूमि को शामिल किया गया है, जिस पर 3125 किसानों का चयन प्राकृतिक खेती के लिए किया गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चयनित किसानों को मैदानी अमले एवं प्राकृतिक खेती के लिए चयनित 50 प्राकृतिक सखियों के माध्यम से आवश्यक संसाधन और तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

17 बायो रिसोर्स सेंटर बनेंगे : प्राकृतिक खेती के लिए आवश्यक जैविक खाद, जीवामृत और बीजामृत जैसी बायो सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में 17 बायो रिसोर्स सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इनमें श्योपुर में 6, कराहल में 7 और विजयपुर में 4 सेंटर बनाए जाएंगे। इन सेंटरों के लिए हितग्राहियों का चयन शीघ्र किया जाए।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close