April 18, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव के ससुर का निधन, आज रीवा में होगा अंतिम संस्कार

CM Dr. Mohan Yadav's father-in-law passes away: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव का मंगलवार रात 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

रीवा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव का मंगलवार रात 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के अंबेडकर नगर स्थित अपने पैतृक गांव में अंतिम समय में थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और सुल्तानपुर जिला अस्पताल में उपचार के बाद हाल ही में उन्हें घर लाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। आज बुधवार को उनका रीवा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

स्वर्गीय ब्रह्मानंद यादव का जीवन रीवा से गहराई से जुड़ा रहा है। वे करीब 45 वर्षों से रीवा में निवासरत थे और यहीं उन्होंने अपने सामाजिक और पारिवारिक जीवन को आगे बढ़ाया। रीवा को उन्होंने अपना कर्मभूमि बनाया और यहीं से उन्होंने परिवार को मजबूत नींव दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस समय अपनी धर्मपत्नी के साथ विदेश दौरे पर हैं। ऐसे में उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो पाने की संभावना कम है। मुख्यमंत्री को फोन पर यह दुखद समाचार दिया गया, जिसके बाद प्रशासन व परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्व. ब्रह्मानंद यादव के निधन की खबर मिलते ही भाजपा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, और सामाजिक संगठन शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए परिजनों से मिलने पहुंच रहे हैं। रीवा सहित प्रदेश भर में श्रद्धांजलि संदेशों का सिलसिला जारी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close