नई दिल्ली : भोजपुरी लोक गायिका बिहार कोकिला के नाम से मशहूर सिंगर शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। छठ पूजा के पहले दिन उन्होंने अंतिम सांस ली। शारदा सिन्हा लंबे समय से बीमार चल रही थी और दिल्ली एम्स में उनका इलाज जारी था। पीएम मोदी ने भी हाल ही में फोन करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। आज हम आपको शारदा सिन्हा के उस किस्से के बारे में बता रहे हैं, जब उनकी सास गायिकी के खिलाफ खड़ी हो गई थीं और खाना-पीना तक छोड़ दिया था।
बेटे ने दी अंतिम संस्कार की जानकारी
शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा ने उनके निधन की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि उनकी मां का निधन हो गया और मां का अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर किया जाएगा। आपको बता दें इसी स्थान पर एक महीने पहले उनके पिता का अंतिम संस्कार हुआ था।
आज पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर
शारदा सिन्हा के निधन के बाद आज उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया जाएगा। यहां उनके आवास पर कुछ समय के लिए रखा जाएगा। उनके चाहने वाले उन्हें आखिरी बार श्रद्धांजलि देंगे। जिसके बाद उनकी अनकी यात्रा गुलबी घाट के लिए रवाना होगा। जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि पटना में राजकीय सम्मान के उनका अंतिम संस्कार होगा।




