MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज कर दी ये प्रमुख घोषणाएं, देखें यहां..
CM Mohan Yadav Visit Damoh : मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव आज दमोह जिले की जबेरा विधानसभा दौरे पर रहे।
CM Mohan Yadav Visit Damoh : दमोह। मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव आज दमोह जिले की जबेरा विधानसभा दौरे पर रहे। जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव लाडली बहना रक्षाबंधन श्रावण उत्सव में भाग लेने पहुंचे। जिले में जोरदार बारिश के कारण सीएम कार्यक्रम में थोड़ी देर से पहुंचे। सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहनों को संबोधित करने हुए कई बड़ी घोषणाएं की। मंच पर सीएम यादव ने बहनों से राखी भी बंधवाई। इस दौरान मंत्री प्रहलाद पटेल,लखन पटेल,धर्मेंद्र सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सीएम मोहन यादव दमोह के अलावा नरसिंहपुर जिले के दौरे पर भी रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज की प्रमुख घोषणाएं
* दमोह जिले के जबेरा को नगर परिषद बनाया जाएगा।
* नरसिंहपुर में कृषि उपज मंडी बनेगी और इसके लिए सरकार के द्वारा पूरी राशि दी जाएगी।
* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को नरसिंहपुर जिले के रमपुरा में अतिवर्षा के कारण मकान ढहने की घटना में दो लोगों की मृत्यु का दुखद समाचार मिला, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
* रीवा के ग्राम गढ़ में निजी विद्यालय के समीप दीवार गिरने से 5 से 8 साल तक आयु के मासूम असमय काल के गाल में समा गए। मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा की।




