April 20, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेशराजनीति

MP BJP District Presidents List : मध्यप्रदेश बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची पर बड़ा अपडेट, जानें कब जारी होगी लिस्ट

MP BJP District Presidents List : मध्यप्रदेश बीजेपी के जिलाध्यक्षों पर दिल्ली में मं​थन हुआ। जिसके बाद बड़ा अपडेट सामने आया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

भोपाल। MP BJP District Presidents List : मध्य प्रदेश में बीजेपी जिला अध्यक्ष के नामों पर लंबी खींचतान चल रही है। कई दिनों से जिलाध्यक्षों के चयन पर मंथन जारी है। संगठन दफ्तर में बैठकों का दौर तेज है, लेकिन अब तक जिला अध्यक्षों के नामों की सूची जारी नहीं हो पाई है। प्रदेश में भाजपा में चल रहे रस्साकसी का मामला दिल्ली हाईकमान तक पहुंच गया है। बता दें कि कई जिलों में जिलाध्यक्षों के नामों पर पेंच फंसा हुआ है। जिसके कारण सूची जारी होने में इतना बिलंब हो रहा है।

बता दें कि मध्यप्रदेश बीजेपी के जिलाध्यक्षों पर दिल्ली में मं​थन हुआ। जिसके बाद बड़ा अपडेट सामने आया है। अब जिलों से अध्यक्षों की घोषणा होगी। ऐसा माना जा रहा था कि दिल्ली से ये सूची जारी होगी लेकिन अब जिलों से ही सूची जारी की जाएगी। जिलों में पर्यवेक्षक नए जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा करेंगे। बीजेपी जिलाध्यक्षों को लेकर दिल्ली में दो दिन मंथन चला।

बता दें कि बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बीजेपी संगठन चुनाव के पदाधिकारियों के नाम पर मंथन किया। जिलाध्यक्षों के नामों की सूची प्रदेश कार्यालय से जारी नहीं होगी। जिलों में नियुक्त जिला निर्वाचन अधिकारी और और पर्यवेक्षक जिले के पदाधिकारियों की बैठक में जिलाध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा करेंगे। जिलाध्यक्ष के नाम फाइनल होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी, पर्यवेक्षक अपने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों,विधायक,पूर्व विधायक, सांसदों की बैठक में घोषणा करेंगे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close