June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Mohan Cabinet Meeting Today : साल 2024 की अंतिम कैबिनेट बैठक आज, मोहन सरकार इन प्रस्तावों पर लगा सकती है मुहर

Mohan Cabinet Meeting Today : साल 2024 की अंतिम कैबिनेट बैठक आज, मोहन सरकार इन प्रस्तावों पर लगा सकती है मुहर

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

भोपाल। Mohan Cabinet Meeting Today : नए साल का आगमन होने वाला है। इससे पहले साल 2024 की मोहन सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक आज होने जा रही है। सुबह 10 बजे से होने जा रही इस बैठक में उज्जैन के 150 एकड़ क्षेत्र में स्पिरिचुअल सिटी के साथ यूनिटी मॉल बनाए जाने पर चर्चा हो सकती है। यहां सिंहस्थ के पहले हाट लगाने को लेकर भी प्लानिंग की जा रही है।

बता दें कि सरकार ने उज्जैन में सिंहस्थ के पहले यूनिटी मॉल बनाने की तैयारी की है। इसमें एक जिला, एक उत्पाद (वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट) के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों के ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट) लाकर यहां बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

इनके साथ प्रदेश स्तर पर तैयार प्रमुख उत्पादों को भी यहां बिक्री के लिए रखा जाएगा। देश के अन्य राज्यों के ओडीओपी भी यहां बिक्री के लिए रखे जाएंगे। कैबिनेट बैठक में पचमढ़ी के जागीरदार भभूत सिंह को लेकर भी सरकार कोई निर्णय ले सकती है। राजा भभूत सिंह ने अपने जीवनकाल में शिवाजी महाराज की तर्ज पर अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए थे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close