June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Train Live Location : यात्रा करने से पहले चेक कर लें ट्रेन, देरी से चल रही ये गाड़ियां, देखें सूची

Train Live Location : घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Train Live Location : नई दिल्लीः घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में धुंध और घना कोहरे देखने को मिल रहा है। कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा दिखाई दिया। इनमें से कई ट्रेनें सुपरफास्ट और एक्सप्रेस भी शामिल हैं। कई लोकल ट्रेनें से भी लेट हैं।

कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं ये ट्रेनें

जानकारी के अनुसार, अवध असम एक्सप्रेस, जो मूल रूप से सुबह 7:07 बजे आने वाली थी वह 4 घंटे 38 मिनट की देरी से चल है। सुबह 4 बजे आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 3 घंटे 49 मिनट की देरी से चल रही है। सुबह 7:20 बजे आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस 1 घंटे 65 मिनट की देरी से है। संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो सुबह 7:55 बजे आने वाली थी अब अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 23 मिनट देरी से चल रही है।

ये गाड़ियां भी देरी से चल रही हैं

इसके अतिरिक्त शिव गंगा एक्सप्रेस 1 घंटे 10 मिनट की देरी से चल रही है। दुरंतो एक्सप्रेस 2 घंटे 56 मिनट लेट है। पूर्वा एक्सप्रेस जो मूल रूप से सुबह 6:05 बजे आने वाली थी वह 4 घंटे देरी से चल रही है। सुबह 9:10 बजे आने वाली गोदा दिल्ली एक्सप्रेस 1 घंटा 10 मिनट की देरी से दिल्ली पहुंचेगी। बुई एनडीएलएस एक्सप्रेस एक घंटे 5 मिनट की देरी से चल रही है। सुबह 4:45 बजे आने वाली सद्भावना एक्सप्रेस काफी देरी से दिल्ली पहुंची।

 

मौसम विभाग  ने 26, 27 और 28 दिसंबर को घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का भी अनुमान लगाया है। शाम या रात में हल्की बारिश होने की संभावना है। शाम को स्मॉग और हल्का कोहरा लौटने की उम्मीद है, जिससे रात होते-होते दृश्यता और कम हो जाएगी। ये स्थितियाँ रात तक बनी रहने की आशंका है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close