August 2, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Telangana Latest News : तेलंगाना में बड़ा हादसा! अचानक धंस गई सुरंग, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

Telangana Latest News : इस घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Telangana Latest News: हैदराबाद: तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां श्रीशैलम सुरंग नहर के निर्माणाधीन हिस्से का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में कम से कम छह श्रमिकों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि निर्माण कंपनी की टीम स्थिति का जायजा लेने के लिए सुरंग के अंदर गई है और सत्यापन कर रही है। वहीं सीएम ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

6-8 मजदूर अंदर फंसे

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निर्माण कार्य करने वाली कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, छह से आठ श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना उस समय हुई जब कुछ श्रमिक काम के सिलसिले में (सुरंग के) अंदर गए थे, तभी सुरंग के 12-13 किलोमीटर अंदर छत का एक हिस्सा ढह गया।’’ हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में संख्या बताए बिना कहा गया कि कुछ लोग घायल हुए हैं।

सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों को राहत कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, राज्य के सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी, सिंचाई मामलों के सरकारी सलाहकार आदित्यनाथ दास और अन्य सिंचाई अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की और अधिकारियों से कहा कि फंसे हुए श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए। उनके कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्होंने अधिकारियों से घायलों का उचित उपचार कराने को भी कहा है।

पीएम मोदी ने सीएम रेड्डी से की बात

वहीं पीएम मोदी ने भी इस घटना के बारे में जानकारी ली है। सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम को घटना, सुरंग में फंसे आठ मजदूरों और पीड़ितों को बचाने के लिए चलाए जा रहे बचाव अभियान के बारे में जानकारी दी। सीएम रेड्डी ने पीएम मोदी को बताया कि मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी और जुपल्ली कृष्ण राव घटनास्थल पर बचाव कार्यों की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने सीएम रेड्डी से कहा कि बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ टीम को तुरंत तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने तेलंगाना सरकार को केंद्र सरकार के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close