July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमनोरंजन

Kriti Sanon Hot Pictures : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का नया अंदाज, समुद्र के किनारे दिए किलर पोज, देखें तस्वीरें

Kriti Sanon Hot Pictures : कृति सेनन इन दिनों अपनी बहन नुपुर सेनन और रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ ग्रीस में छुट्टियां मना रही हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Kriti Sanon Hot Pictures : कृति सेनन इन दिनों अपनी बहन नुपुर सेनन और रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ ग्रीस में छुट्टियां मना रही हैं। पिछले कुछ दिनों से कृति लगातार अपनी डेटिंग रूमर्स को लेकर ही सुर्खियों में हैं, लेकिन इन सबके बीच उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। कृति ने अपने ग्रीस विकेशन से एक बेहद शानदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री समुद्र किनारे नजर आ रही हैं और जिस तरह वह समुद्र किनारे एंजॉय कर रही हैं, फैंस को उनका वो अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

समुद्र किनारे कृति की मस्ती

कृति वीडियो में एक कलरफुल ड्रेस में नजर आ रही हैं और उनका ये बोल्ड लुक फैंस के बीच छा गया है। वीडियो शेयर करते हुए कृति ने खुद को ‘बीच बेबी’ बताया है। वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘जायें ना घर.. बीच बेबी फॉर लाइफ।’ कृति जिस अंदाज में ग्रीस में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं, उससे साफ पता चलता है कि अभनेत्री का इस जगह पर दिल आ गया है। एक्ट्रेस के फैंस और फॉलोअर्स उनके इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

कृति के वीडियो पर आया फैंस का दिल

कृति इस वीडियो में बेहद खुश लग रही हैं। ग्रीस में समुद्र किनारे एंजॉय करते कृति के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी इस पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने एक्ट्रेस के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘आप अपनी जिंदगी में सारी खुशियां डिजर्व करती हैं।’ एक अन्य ने लिखा- ‘आपको खुश देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। यू लुक स्टनिंग।’ सिंगर स्टेबिन ने भी कृति के वीडियो पर कमेंट किया है और एक्ट्रेस को कॉम्प्लिमेंट दिया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close