June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

JEE Advanced AAT 2024 : JEE Advanced AAT 2024 के लिए एग्जाम सेंटर्स घोषित, यहां देखें सूची

JEE Advanced AAT 2024 : जेईई एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (JEE Advanced AAT 2024) के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

JEE Advanced AAT 2024 : जो कैंडिडेट्स जेईई एडवांस्ड एएटी परीक्षा में शामिल होंगे उन सभी के लिए एक बड़ी खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) ने जेईई एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (JEE Advanced AAT 2024) के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की। एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं, वे सभी केंद्रों की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जा सकते हैं।

इस तारीख से शुरू हो रहे हैं पंजीकरण

आधिकारिक वेबसाइट से मिले विवरण के अनुसार JEE Advanced AAT 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 9 जून 2024 को शुरू होगा और 10 जून 2924 को शाम 5 बजे समाप्त होगा। इस परीक्षा को 12 जून 2024 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोतजित किया जाएगा। परीक्षा को एक ही पाली में आयोजित किया जाएगा। शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा के नतीजे 14 जून 2024 को शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे।

एग्जाम सेंटर्स 

आवेदकों के लिए परीक्षा केंद्र के रूप में 7 IIT आवंटित किए गए हैं। वे निम्नलिखित हैं:

  1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बंबई (Indian Institute of Technology Bombay)
  2. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (Indian Institute of Technology Delhi)
  3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (Indian Institute of Technology Guwahati)
  4. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (Indian Institute of Technology Kanpur)
  5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर (Indian Institute of Technology Bhubaneswar)
  6. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (Indian Institute of Technology Madras)
  7. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (Indian Institute of Technology Roorkee)

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close