September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

खेल जगतब्रेकिंग

IPL 2026: CSK की जर्सी में दिखेंगे संजू सैमसन, राजस्थान रॉयल्स के हुए जडेजा, पढ़ें पूरी खबर

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले साल खेले जाने वाले 19वें सीजन में सभी टीमों में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसमें पिछले काफी दिनों से रवींद्र जडेजा के चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स में जाने की चर्चा जहां हो रही थी तो वहीं संजू सैमसन के सीएसके की टीम में। अब आखिरकार इसको लेकर पूरी तस्वीर साफ हो गई है, जिसमें आईपीएल की तरफ से किए गए आधिकारिक ऐलान में जानकारी दी गई है कि रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स ने प्लेयर ट्रेड के जरिए अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया है तो वहीं संजू सैमसन सीएसके टीम का हिस्सा बन गए हैं।

राजस्थान रॉयल्स का 14 करोड़ में हिस्सा बने जडेजा

रवींद्र जडेजा जिन्होंने आईपीएल में अपना डेब्यू राजस्थान रॉयल्स की टीम से ही किया था, जिसके बाद साल 2012 के आईपीएल सीजन में जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनने के बाद से अब तक उन्हीं के लिए खेलते हुए दिखाई दिए हैं। जडेजा ने सीएसके के लिए काफी अहम भूमिका निभाई है और इस दौरान वह 12 सीजन तक स्क्वाड का हिस्सा रहे हैं। रवींद्र जडेजा की गिनती आईपीएल के सबसे अनुभवी प्लेयर्स में की जाती है, जिसमें उन्होंने 250 से अधिक मैच खेले हैं। रवींद्र जडेजा जिनकी पिछले सीजन तक फीस 18 करोड़ रुपये थे उन्हें प्लेयर ट्रेड के जरिए राजस्थान रॉयल्स ने अपनी स्क्वाड का हिस्सा 14 करोड़ रुपये में बनाया है, जिसमें उन्हें 4 करोड़ रुपये कम मिले हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close