MP Weather Update : नौतपा में आग उगल रहा सूरज, गर्मी से लोगों को हाल बेहाल, ग्वालियर अंचल में लू का कहर
MP Weather Update : मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 27 से 28 मई के बीच सीवियर हीटवेव की वजह से ग्वालियर शहर सहित अंचल भट्टी जैसा तपेगा।
MP Weather Update : भोपाल। आज नौतपा का दूसरा दिन एमपी के 10 जिलों के लिए लू का रेड अलर्ट। उज्जैन-रतलाम के लिए लू का रेड अलर्ट तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना। खंडवा-रतलाम समेत 5 शहरों का तापमान 45 डिग्री के पार खंडवा, खरगौन और शाजापुर रहे गर्म तापमान रिकॉर्ड किया गया। 45.5 डिग्री दर्ज नौतपा के दूसरे दिन भी गर्मी से राहत नहीं एमपी के 10 जिलों के लिए लू का रेड अलर्ट। उज्जैन-रतलाम के लिए लू का रेड अलर्ट। खंडवा-रतलाम समेत 5 शहरों में टेम्प्रेचर 45° पार 26 से 31 मई के बीच हीटवेव और लू चलेगी। अन्य जिलों में गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी।
ग्वालियर शहर सहित अंचल
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 27 से 28 मई के बीच सीवियर हीटवेव की वजह से ग्वालियर शहर सहित अंचल भट्टी जैसा तपेगा। सीवियर हीट वेव की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। वेदप्रकाश ने बताया कि इस समय राजस्थान का रेगिस्तान तप रहा है। बंगाल की खाड़ी का तूफान तट से टकराने के बाद पूर्वोत्तर राज्यों की ओर जाएगा। इससे हवा का रुख पश्चिमी दिशा से होगा। पश्चिमी हवा अपने साथ राजस्थान की भीषण गर्मी लेकर आएगी। हीटवेव की गति अधिक होने से चुभन बढ़ेगी। हवा में नमी नहीं होने से हवा गर्म हो जाएगी




