July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

शीतलहर का प्रभाव.. सर्द हवाओं के चलने से बढ़ी ठंड, जानें मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल

MP-CG Weather Update: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम सूखा ही रहा। कई जगह शीतलहर और तीव्र शीतलहर के प्रभाव से ठंड में बढ़ोतरी देखी गई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP-CG Weather Update: मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम सूखा ही रहा। कई जगह शीतलहर और तीव्र शीतलहर के प्रभाव से ठंड में बढ़ोतरी देखी गई। रीवा, छिंदवाड़ा, बालाघाट (मलाजखंड), बैतूल जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा। भोपाल, राजगढ़, इंदौर और शहडोल जिलों में तीव्र शीतलहर रही। बालाघाट (मलाजखंड) जिले में दिन में ही ठंड का अनुभव हुआ।

इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ। इंदौर, उज्जैन और रीवा संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 3.3°C से 4.5°C तक गिरा। वहीं, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 2.2°C से 2.8°C तक कम हुआ।

न्यूनतम तापमान में भी विशेष परिवर्तन नहीं हुआ, लेकिन भोपाल और रीवा संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.1°C से 7.1°C तक कम रहा। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, शहडोल और सागर जिलों में यह कमी 3.4°C से 4.6°C तक रही, जबकि नर्मदापुरम में यह कमी सामान्य से 2.5°C तक रही।

कैसा है छत्तीसगढ़ का मौसम?

छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई गई है। ठंडी हवाओं के कारण लोगों ने सर्दी से बचाव के इंतजाम तेज कर दिए हैं।

अंबिकापुर सबसे ठंडा, दुर्ग सबसे गर्म

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.8°C दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 08.6°C अंबिकापुर में रहा। इससे साफ है कि उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। वहीं अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में एक-दो स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close