April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

खेल जगतदेशब्रेकिंग

IPL 2026: रायपुर में RCB के दो मुकाबले, विराट-रोहित-हार्दिक का दिखेगा जलवा; VIP सीटें और सुरक्षा व्यवस्था होगी खास

IPL 2026 के दूसरे चरण के तहत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने दो घरेलू मुकाबले शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

IPL 2026 in Raipur Stadium: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर आईपीएल के रोमांच का गवाह बनने जा रही है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे चरण के तहत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने दो घरेलू मुकाबले शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।

RCB का पहला मुकाबला 10 मई को मुंबई इंडियंस से होगा, जबकि दूसरा मैच 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेला जाएगा। इन मैचों में विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे स्टार खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे।

VIP सीटों और सुविधाओं में इजाफा

आगामी मैचों को देखते हुए स्टेडियम में दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। गोल्ड और प्लैटिनम श्रेणी की सीटों को अपग्रेड किया जा रहा है और उनकी संख्या भी बढ़ाई जाएगी। हालांकि जगह सीमित होने के बावजूद आधा दर्जन से अधिक नई VIP सीटों की विशेष व्यवस्था की जा रही है।

सुरक्षा पर विशेष ध्यान

पिछली बार एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ की घटना से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। भारी भीड़ और खासकर विराट कोहली की लोकप्रियता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

रायपुर को मैच मिलने के पीछे कारण

दरअसल, 2025 में RCB की जीत के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ के चलते वहां मैचों को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई थी। इसी दौरान RCB ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ और राज्य सरकार से रायपुर में मैच खेलने का वादा किया था। बाद में भले ही स्टेडियम को मंजूरी मिल गई, लेकिन RCB ने अपना वादा निभाने का फैसला किया।

2016 के बाद IPL की वापसी

रायपुर के इस स्टेडियम में आखिरी बार 2016 में IPL मैच खेले गए थे, जब दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने यहां अपने घरेलू मुकाबले खेले थे। अब करीब एक दशक बाद IPL की वापसी से छत्तीसगढ़ के क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। इन मुकाबलों के साथ रायपुर एक बार फिर क्रिकेट के बड़े मंच पर चमकने को तैयार है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close