June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमदेश

Bareilly Rape News : तुमसे मिलना है आओगी क्या? फिर हुआ नाबालिग के साथ गैंगरेप, इस कांड में महिला भी शामिल

Bareilly Rape News : बरेली जिले में एक नाबालिग को मिलने के बहाने बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Bareilly Rape News : बरेली: जिले में एक नाबालिग को मिलने के बहाने बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। फरीदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शुक्रवार को 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें से 2 आरोपी नामजद हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

महिला ने फोन पर कराई बात

सीओ गौरव सिंह ने बताया कि फरीदपुर के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग को गुरुवार की रात एक महिला ने फोन किया। महिला ने उसकी बात एक युवक से करवाई। लड़की फोन पर बात करते हुए अपने घर से बाहर निकल आई और युवक से मिली। शिकायत के अनुसार, युवक गांव का ही रहने वाला था, इसलिए नाबालिग लड़की उसके साथ कुछ दूर चली गई, जहां पहले से ही एक अन्य युवक मौजूद था। शिकायत में बताया गया कि दोनों युवकों ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसके हाथ-पैर बांध कर फरार हो गये। अधिकारी ने बताया कि लड़की को घर में ना पाकर परिवार के सदस्यों ने उसे ढूंढना शुरू किया, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला।

ट्रॉली के नीचे मिली बच्ची

उन्होंने बताया कि लड़की गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब साढ़े तीन बजे एक ट्रॉली के नीचे पड़ी हुई मिली। अधिकारी ने बताया कि जब लड़की को होश आया तो उसने परिवार वालों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि लड़की ने दो आरोपियों के नाम बता दिए, लेकिन एक व्यक्ति को नहीं पहचान सकी। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। फरीदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामसेवक ने बताया कि क्षेत्र में चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close