July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Pahalgam Terror Attack Updates : भारतीय सेना का एक्शन जारी, 48 घंटे में 8 आतंकियों के घर किए ध्वस्त, सर्च ऑपरेशन जारी

Pahalgam Terror Attack Updates : पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ का जबरदस्त एक्शन जारी है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Pahalgam Terror Attack Updates : पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ का जबरदस्त एक्शन जारी है। पिछले 48 घंटे में 8 आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया जा चुका है। सेना का सबसे ताजा एक्शन कुपवाड़ा में हुआ है, जहां लश्कर आतंकी फारूक तीदवा के घर को तबाह कर दिया गया। चंद सेकेंड में आतंकी के घर के परखच्चे उड़ गए।

सेना लश्कर, हिजबुल, जैश के आतंकियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जहां भी आतंकी मूवमेंट का जरा भी शक है वहां सख्त एक्शन लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही घाटी में अब तक का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। सेना ने अब तक 1000 से ज्यादा ओवर ग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया है जो आतंकियों के सबसे बड़े मददगार थे। वहीं पहलगाम हमले की जांच NIA को सौंप दी गई है। इस संबंध में गृहमंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है।

ज़ीरो लाइन तक पेट्रोलिंग के लिए आ रहे पाकिस्तानी रेंजर्स

राजस्थान के श्रीगंगानगर और पश्चिमी सरहद पर पाकिस्तानी रेंजर ज़ीरो लाइन के पास तक पेट्रोलिंग करने आ रहे हैं। श्रीगंगानगर में सरहद के उस पार पाकिस्तानी रेंजर्स ने गांव खाली करा लिए हैं। जेसीबी मशीन और अन्य तैयारियों की खबर है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close