India vs Australia 3rd Test Match : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 275 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए आठ रन बना लिए थे। हालांकि, इसके बाद बारिश ने आगे का खेल नहीं होने दिया और दोनों कप्तानों ने मैच को ड्रॉ पर समाप्त करने का फैसला लिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 260 रन पर समाप्त हुई। ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 185 रन की बढ़त हासिल थी। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट गंवाकर 89 रन बनाए थे और उनकी कुल बढ़त 274 रन की हुई थी। यह पूरा मैच बारिश से बाधित रहा।
भारत प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नीतीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन- उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।




