April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमप्रदेशब्रेकिंग

husband murdered his wife : जेल से लौटे पति ने ईंट मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर बेटी के साथ किया ये कांड

husband murdered his wife : कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पठानान में 13 साल बाद जेल से छूटकर आए पति ने पत्नी की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

husband murdered his wife : यूपी के मैनपुरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पठानान में 13 साल बाद जेल से छूटकर आए पति ने पत्नी की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी अपनी विवाहित बेटी को मारने के लिए दौड़ा तो बेटी जान बचाकर बाहर भागी और उसने आरोपी को मकान के अंदर बंद कर दिया। वह दौड़कर थाने पहुंची और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामला मंगलवार दोपहर साढ़े 4 बजे के करीब का है। मूलरूप से जनपद हरदोई के चौखड़िया निवासी छोटू उर्फ भूरा की शादी मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम मकबूलपुर निवासी चंदो के साथ हुई थी। शादी के बाद वह चौखड़िया से कुरावली के ग्राम रीछपुरा में आकर रहने लगा था। 13 साल पहले हत्या के आरोप में भूरा जेल चला गया था। इसी साल होली के बाद उसके भाई हुसैनी ने उसकी जमानत करवा ली। जमानत पर आने के बाद वह रीछपुरा पहुंचा जहां उसे पता चला कि उसकी पत्नी कुरावली के मोहल्ला पठानान में किराए के मकान में बेटी के साथ रह रही है। इसके बाद वह कुरावली पहुंचा और पत्नी पर जेल से आने के बाद लगातार रीछपुरा में रहने का दबाब बना रहा था।

लगातार रीछपुरा में रहने का बना रहा था दबाब

मंगलवार को इसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ। विवाद के दौरान उसकी विवाहित बेटी सुहाना भी घर में थी। मां-बेटी ने रीछपुरा जाकर रहने से इंकार किया तो भूरा ने पास में पड़ी ईंट उठाई और पत्नी के ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद भूरा अपनी बेटी सुहाना को मारने दौड़ा तो सुहाना ने भागकर घर का दरवाजा बंद कर दिया और पिता को घर के अंदर बंद करके कोतवाली आ गई।

सूचना पाकर पहुंचे सीओ, थाना प्रभारी कुरावली

सूचना मिलते ही सीओ भोगांव संजय वर्मा, थाना प्रभारी धर्मेंद्र चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मकान की छत पर चढ़कर पत्नी की हत्या का ऐलान कर रहे आरोपी भूरा को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की बेटी सुहाना अपने पिता की हरकत की जानकारी बुरी तरह रोते हुए दे रही थी। इस मामले में सीओ भोगांव संजय वर्मा ने बताया कि  मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बेटी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है, आज उसे जेल भेजा जाएगा।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close