September 13, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगविदेश

भूकंप के झटकों से कांपी इन जगहों की धरती, दहशत में आए लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

Earthquake Tremors News : भूकंप के झटकों से धरती एक बार फिर हिल गई। बीती रात से आज सुबह तक 3 देशों में भूकंप के झटके लगे।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Earthquake Tremors News : भूकंप के झटकों से धरती एक बार फिर हिल गई। बीती रात से आज सुबह तक 3 देशों में भूकंप के झटके लगे। बंगाल की खाड़ी में भी भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, देररात चीन में भूकंप के झटके लगे। आधी रात के बाद बंगाल की खाड़ी, म्यांमार और तिब्बत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि चारों जगहों पर भूकंप के झटकों से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप विज्ञानी हालातों पर नजर रखे हुए हैं। लोगों को सतर्क रहने की सलाह भूकंप विज्ञानियों ने दी है, क्यों छोटे-छोटे भूकंप बड़े भूकंप का अलर्ट हो सकते हैं।

कहां कितनी तीव्रता का भूकंप आया?

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) की पोस्ट के अनुसार, चीन में बीती रात 11 बजे के करीब भूकंप के झटके लगे, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला। आधी रात के करीब 11 बजकर 7 मिनट पर म्यांमार में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 40 किलोमीटर की गहराई में मिला। आधी रात के बाद 12 बजकर 45 मिनट पर बंगाल की खाड़ी में 4.5 की तीव्रता के भूकंप के झटके लगे। इस भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 55 किलोमीटर की गहराई में मिला। अलसुबह 3 बजकर 47 मिनट पर तिब्बत में भूकंप के झटके लगे, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में मिला।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close