Heavy rain caused havoc : क्वीटो: इक्वाडोर में भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। मध्य इक्वाडोर में भूस्खलन की वजह से एक राजमार्ग पर मलबा आ गिरा, जिसमें कम से कम छह लोगों की दबकर मौत हो गई और 30 अन्य लोग लापता हैं। अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारी बारिश के कारण देश भर में नदियां उफान पर हैं। इक्वाडोर में भारी बारिश की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।




