July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

लाइफस्टाइलहेल्थ

Health Tips : बारिश के मौसम में दूध वाली चाय से सावधान! पिएं औषधीय गुणों से भरपूर ये खास चाय

Milk tea in rainy season : मॉनसून के इस सीजन में दूध वाली चाय की जगह इस चाय को जरूर पीकर देखें।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Milk tea in rainy season : भारत में रहने वाले कई लोगों को चाय पीना काफी पसंद होता है। अगर आप भी एक टी लवर हैं और आपको अलग-अलग तरह की चाय पीने का शौक है, तो आपको इस स्पेशल चाय की रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बरसाती मौसम में इस चाय को अपनी डाइट में शामिल करना आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए मॉनसून के इस सीजन में दूध वाली चाय की जगह इस चाय को जरूर पीकर देखें।

पहला स्टेप- चाय को बनाने के लिए आपको दालचीनी की जरूरत पड़ेगी। दालचीनी की इस चाय को महज कुछ ही मिनटों में आसानी से बनाया जा सकता है।

दूसरा स्टेप- एक पैन में लगभग डेढ़ कप पानी डालिए। अब इस पानी को अच्छी तरह से बॉइल कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- इसके बाद आपको पैन में आधा स्पून दालचीनी का पाउडर एड कर देना है।

चौथा स्टेप- चाय के टेस्ट को बढ़ाने के साथ-साथ इसे हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको इसमें चीनी की जगह शहद डालना है।

पांचवां स्टेप- अगर आप चाहें तो इस चाय में अदरक, मुलैठी, लौंग, इलायची में से कुछ मसालों को भी डाल सकते हैं।

अब आप इस चाय को सर्व कर इसके टेस्ट को एंजॉय कर सकते हैं। डाइट में इस चाय को शामिल कर आपके इम्यून सिस्टम पर पॉजिटिव असर पड़ेगा। बरसाती मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी होता है वरना आप कई मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इसके अलावा वेट लूज करने के लिए भी इस चाय का सेवन किया जा सकता है।

 

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close