June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलक्राइमप्रदेशमध्यप्रदेश

Gwalior News : रोटावेटर में फंसने से किसान के उड़े चिथड़े, पुलिस ने समेटे मृतक के शरीर के टुकड़े, पीएम के लिए भेजा शव

Gwalior News : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रोटावेटर मशीन में फसने से एक किसान के शरीर के चिथड़े उड़ गए।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gwalior News : ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रोटावेटर मशीन में फसने से एक किसान के शरीर के चिथड़े उड़ गए। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। खेत में खेती कर रहे टैक्टर चालक लापरवाही से यहां घटना घटी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शरीर के टुकड़े समेटकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। वही ट्रैक्टर चालक की लापरवाही मानते हुए मामला दर्ज किया है।

ये है पूरा मामला

दरअसल ग्वालियर के देहात भितरवार थाना क्षेत्र हरसी रोड डिपो के पास खेत पर काम करते समय वार्ड 11 में रहने वाले 45 के किसान मोहर सिंह यादब की रोटावेटर मशीन में फंसने से मौत हो गई। रोटावेटर में फंसे किसान के शरीर के टुकड़ों को निकालने में एक से डेढ़ घंटे लग गए। वह चचेरे भाई संतोष यादव के साथ सुबह ट्रैक्टर लेकर खेत पर धान की फसल की तैयारी करने पहुंचे थे।

सुबह संतोष जुताई के लिए ट्रैक्टर से रोटावेटर मशीन चला रहा था। रोटावेटर के एक हिस्से पर खेत की गहरी जुताई करने को लेकर किसान मोहर सिंह बैठा हुआ था। तभी उसका पैर खिसक गया और वह रोटावेटर मशीन में जा कर फंस गया। उसके शरीर के चिथडे उड़ गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शरीर के टुकड़ों को एकत्रित कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पोस्टमॉर्टम कराया गया। वही पुलिस ने टैक्टर चालक की लापरवाही को मानते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रैक्टर और रोटावेटर मशीन को जप्त किया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार बयान

रोटावेटर मशीन में फसने से एक किसान के शरीर के चिथड़े उड़ गए। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। खेत में खेती कर रहे टैक्टर चालक लापरवाही से यहां घटना घटी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शरीर के टुकड़े समेटकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। वही ट्रैक्टर चालक की लापरवाही मानते हुए मामला दर्ज किया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close