April 18, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

Gold-Silver Today Price: धनतेरस के पहले फिर उछला सोना, चांदी की चमक हो गई और तेज, जानें आत का ताजा भाव

Gold-Silver Today Price: सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार, 13 अक्तूबर को भारी उछाल देखा गया है, जिससे बाजार में हलचल मच गई है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold-Silver Today Price: नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार, 13 अक्तूबर को भारी उछाल देखा गया है, जिससे बाजार में हलचल मच गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने-चांदी के भाव जोरदार बढ़ गए। ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, एमसीएक्स पर सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर दिसंबर डिलीवरी के लिए सोने का भाव 1.56 प्रतिशत की जोरदार उछाल के साथ 1,23,298 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

इसी तरह, चांदी की कीमत भी बीते सत्र के मुकाबले 3.67 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल के साथ 1,51,839 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इस बढ़ते मूल्य पर बाजार विशेषज्ञों की नजरें टिकी हुई हैं, और यह किसी बड़ी आर्थिक हलचल का संकेत हो सकता है।

महानगरों में आज क्या है सोने का हाजिर भाव

  • दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,555 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,510 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,420 प्रति ग्राम है।
  • आज मुंबई में सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,540 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,495 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,405 प्रति ग्राम है।
  • कोलकाता में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,540 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,495 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,405 प्रति ग्राम है।
  • चेन्नई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,573 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,525 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,525 प्रति ग्राम है।
  • बेंगलुरु में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,540 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,495 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,405 प्रति ग्राम है।

ग्लोबल मार्केट में सोना

अमेरिका-चीन व्यापार संबंधी चिंताओं और आर्थिक अनिश्चितता के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोमवार को सोना 4,070 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को चीनी निर्यात पर 100% अतिरिक्त शुल्क लगाने और 1 नवंबर से महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर नए निर्यात नियंत्रण लगाने की धमकी दी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close