भोपाल। Gold-Silver Price Today : मार्च महीने में भी सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी है। ऐसे में गहने बनवाने वाले के पसीने छूटने लगे हैं। गोल्ड और सिल्वर के दामों मे लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण बाजार भी सुस्त होने लगा है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज 22 मार्च 2025 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। चलिए जानते हैं कि आज बाजार में सोने-चांदी का भाव क्या है?
22 मार्च 2025 को सोने-चांदी के दाम
Gold-Silver Price Today 22 March 2025: राजधानी भोपाल में कल यानी शुक्रवार को 22 कैरेट सोना 84,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था, जबकि 24 कैरेट सोना 88,200 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था। वहीं आज यानी शनिवार 22 मार्च को सोने की कीमत में गिरावट आई है। 22 कैरेट सोने की कीमत 83,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 87,780 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इंदौर में सोने का भाव- 22 कैरेट सोने का भाव- 83,600 (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट सोने का भाव- 87,780 (प्रति 10 ग्राम)
चांदी की बात करें तो आज भोपाल में चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। जानकारी मुताबिक शुक्रवार को भोपाल में चांदी 1,14,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, वहीं आज शनिवार को 1,12,000 रुपये पर बिकेगी। इंदौर में चांदी का भाव 1,12,000 रुपये प्रति किलो है। 1 ग्राम का भाव 112 रुपये है।
सावधानीपूर्वक खरीदें सोना और चांदी
सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें। हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोना खरीदें।




