June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलक्राइमब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Damoh Firing News : दमोह में पुलिस और गौ हत्या के आरोपी के बीच फा​यरिंग, घटना में एक पुलिसकर्मी और आरोपी घायल, SP ने दी पूरी जानकारी

Damoh Firing News: एमपी के जिला दमोह में आज पुलिस और गौ हत्या के फरार आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

दमोह। Damoh Firing News: एमपी के जिला दमोह में आज पुलिस और गौ हत्या के फरार आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें भागने की फिराक मे बैठ आरोपी के द्वारा पुलिस पर गोली चला दी गई। जिसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्यवाही मे गोली चला दी, जिसमे आरोपी के पैर मे गोली लगी और आरोपी जमीन मे गिर गया। जिसके बाद घायल पुलिसकर्मी और आरोपी को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

कैसे हुई ये घटना?

जानकारी अनुसार, आरोपी क़ासिम कुरैसी (कसाई) अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त है। तथा 30 से अधिक गंभीर अपराधों मे फरार चल रहा था। वहीं हाल ही में हुए बहूचर्चित गौ हत्या मामले में भी आरोपी था, जो लम्बे समय से फरार चल रहा था। वहीं देर रात पुलिस को सूचना मिली कि, कुख्यात आरोपी क़ासिम कुरैशी (कसाई) शहर से सटे राजनगर मे मौजूद है।

सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोचने का प्रयास किया, मगर आरोपी के पास अबैध हथियारों का जकीरा था, जिसने भागने कि नियत से पुलिस पर यानी देशी कट्टा से दनादन फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली देहात थाना क्षेत्र के जबलपुर नाका चौकी प्रभारी आनंद राज को लगी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए गोली चला दी। जिसमें आरोपी क़ासिम कसाई के पैर मे गोली लगी, और आरोपी जमीन मे गिर गया।

पुलिस ने तत्काल आरोपी को दबोच लिया और घायल एसआई आनंद राज तथा आरोपी क़ासिम कसाई को गंभीर हालत में तत्काल जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए उनकी हालत गंभीर होने के कारण दोनों को जिला अस्पताल से जबलपुर रैफर कर दिया। दोनों का इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद शहर मे बड़ी संख्या मे पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close