June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने मंत्रियों से मांगा कामकाज का हिसाब, वन-टू-वन बैठक में योजनाओं और वादों की समीक्षा

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CM Mohan Yadav Seeks Accountability from Ministers: भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकार के कामकाज और संगठन के साथ समन्वय को लेकर मंत्रियों की सख्त समीक्षा शुरू कर दी है। 17 मई को मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक कर उनके विभागों, प्रभार वाले जिलों और चुनावी वादों की प्रगति का विस्तृत ब्यौरा लिया।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और संगठन पदाधिकारियों ने पहले दिन करीब 20 मंत्रियों से व्यक्तिगत चर्चा की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि उनके विभागों में क्या उपलब्धियां रहीं, सरकार की योजनाएं और नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक कितनी पहुंचीं और चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादे कितने पूरे हुए।

बैठक में मंत्रियों से यह भी पूछा गया कि उनके प्रभार वाले जिलों में स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति कैसी है तथा वहां शासन की योजनाओं का जमीनी असर कितना दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने जिलों में मंत्रियों के प्रवास और स्थानीय स्तर पर किए गए कार्यों की भी समीक्षा की।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया से चर्चा में बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सह-संगठन मंत्री और संगठन पदाधिकारियों ने मंत्रियों से सरकार-संगठन के समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की। मंत्रियों से पूछा गया कि प्रभार वाले जिलों में उनके कितने दौरे हुए, संगठन की बैठकों में उनकी भागीदारी कैसी रही और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल कितना मजबूत है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से उनके विभागों की उपलब्धियों और योजनाओं की प्रगति पर भी सवाल किए। साथ ही यह भी पूछा कि सरकार की योजनाओं का निचले स्तर पर कितना प्रभाव दिखाई दे रहा है।

चुनावी वादों और उपलब्धियों पर फोकस

हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि बैठक में चुनाव के समय जनता से किए गए वादों को लेकर भी समीक्षा हुई। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से पूछा कि सरकार की अपेक्षाओं के अनुरूप उन्होंने अपने विभागों में क्या काम किए और कौन-कौन सी उपलब्धियां हासिल हुईं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का जिक्र करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की बचत, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग और वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया है। इसी के तहत पार्टी की कई बैठकों को ऑनलाइन आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

निगम-मंडल अध्यक्षों को भी मिलेगी ट्रेनिंग

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 18 मई को शेष 10-11 मंत्रियों के साथ भी वन-टू-वन बैठक की जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निगम-मंडलों के अध्यक्षों को भी प्रशिक्षण और संवाद के लिए बुलाया है। इस दौरान उन्हें जनता के साथ समन्वय, आचरण और प्रशासनिक संतुलन को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close