April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगमनोरंजन

Singham Again Trailer : ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्शन से भरपूर होगी फिल्म, ये एक्टर्स मचाएंगे तहलका

Singham Again Trailer : ये हिंदी सिनेमा के इतिहास का सबसे लंबा ट्रेलर है। इससे पहले कोई भी ट्रेलर 4 मिनट से ज्यादा का नहीं रहा है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Singham Again Trailer : रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये ट्रेलर 4 मिनट 58 सेकेंड का है। बता दें, ये हिंदी सिनेमा के इतिहास का सबसे लंबा ट्रेलर है। इससे पहले कोई भी ट्रेलर 4 मिनट से ज्यादा का नहीं रहा है। इस एक्शन पैक्ड ट्रेलर में अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रवि किशन, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, श्वेता तिवारी और जैकी श्रॉफ की झलक देखने को मिली है और कई दमदार डायलॉग्स सुनने को मिले हैं।

क्या बोली पब्लिक?

लोगों को अजय देवगन की फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है। उन्हें ‘सिंघम अगेन’ और रामायण का कनेक्शन जोरदार लग रहा है। एक ने लिखा, ‘सारे कैमियो जोरदार हैं। फिल्म ब्लॉकबस्टर है।’ दूसरे ने लिखा, ‘अर्जुन कपूर के करियर को रोहित शेट्टी की ही जरूरत थी। क्या मजेदार विलेन का रोल किया है।’ तीसरे ने लिखा, ‘अब एक नवंबर का इंतजार है।’

बॉक्स ऑफिस पर होगा क्लैश

पहले ‘सिंघम अगेन’ 15 अगस्त के दिन रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिर मेकर्स ने फिल्म की रिलीज पोस्टपोन कर दी। इसके बाद, अनाउंस किया कि अब फिल्म दिवाली के मौके पर दस्तक देगी। हालांकि, दिवाली के मौके पर कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में अफवाह उड़ी की फिल्म पोस्टपोन होगी, लेकिन मेकर्स ने ये स्पष्ट कर दिया है कि फिल्म तय समय यानी 1 नवंबर के दिन ही सिनेमाघरों में आएगी।

रिलीज से पहले कमाए 200 करोड़

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सिंघम अगेन’ के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत में बिके हैं। ऐसे में ये अजय देवगन और रोहित शेट्टी की सबसे बड़ी नॉन-थियेट्रिकल डील साबित हुई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close