July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

Devendra Fadnavis’s poster : देवेंद्र फडणवीस के समर्थन में लगे पोस्टर, लिखा-चक्रव्यूह भेदने वाला अभिमन्यु

Devendra Fadnavis's poster : देवेंद्र फडणवीस के नाम पर चर्चा तेज है। ऐसे में नागपुर में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Devendra Fadnavis’s poster : महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में महायुति ने जबरदस्त जीत दर्ज की। इस चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। ऐसे में सूत्रों की मानें तो देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। वहीं अजित पवार डिप्टी सीएम बनेंगे। इसके अलावा एकनाथ शिंदे के नाम पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो डिप्टी सीएम पद के बदले एकनाथ शिंदे को तीन प्रमुख मंत्रालय मिल सकते हैं। इस बीच देवेंद्र फडणवीस के नाम पर अबतक मुहर नहीं लगी है।

 

हालांकि देवेंद्र फडणवीस के नाम पर चर्चा तेज है। ऐसे में नागपुर में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं। नागपुर में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर देवा भाऊ, आधुनिक अभिमन्यु के पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं उनके निवास स्थान पर महाविजय के वास्तुकार जैसे होर्डिंग लगाए गए हैं।

देवेंद्र फडणवीस के समर्थन में लगाया गया पोस्टर

नागपुर स्थिति देवेंद्र फडणवीस के आवास धर्मपेठ पर बड़ा होर्डिंग लगाया गया है, जिसपर लिखा है महाविजय के वास्तुकार। धर्मपेठ इलाके में भावी मुख्यमंत्री देवा भाऊ लिखा हुआ होर्डिंग लगाया गया है। वहीं शिवसेना शिंदे विधायक एयवोकेट आशीष जायसवाल और भाजपा विधायक चैनसुख संचेती ने शुभकामनाएं दी है। कार्यावहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा अपनी स्थिति स्पष्ट करने के बाद, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं देवेंद्र फडणवीस अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। नागपुर के धर्मपेठ में देवेंद्र फडणवीस की होर्डिंग लगी है, जिसपर महाराष्ट्र का आधुनिक अभिमन्यु बताया है, जिसमें चक्रव्यूह को भेद और युद्ध भी जीता।

मुंबई पहुंच रहे फडणवीस के करीबी

बता दें कि देवेंद्र फडणवीस के परिवार के सदस्य मुंबई पहुंच गए हैं। देवेंद्र फडणवीस कल नागपुर में एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। शाम को वह नागपुर से मुंबई के लिए रवाना हुए। वह अपनी मां को भी अपने साथ मुंबई ले गए हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी मां नागपुर में ही थीं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस के नजदीकी लोग मुंबई पहुंचने लगे हैं। इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि एकनाथ शिंदे अपने बेटे श्रीकांत शिंदे को डिप्टी सीएम बनाना चाहते हैं। हालांकि इसका विरोध खुद उनकी ही पार्टी में देखने को मिल रहा है। दरअसल सूत्रों ने बताया कि शिवसेना के विधायकों का कहना है कि उद्धव ठाकरे के पुत्र प्रेम के लिए हमने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ा था। अगर एकनाथ शिंदे अपने बेटे को डिप्टी सीएम बनाते हैं तो इससे पार्टी की छवि खराब होगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close