Damoh News: दमोह कलेक्टर के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी, प्रशासन ने जारी की जनहित सूचना
MP Damoh News: दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी (फेक) फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है।

MP Damoh News: दमोह। दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी (फेक) फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने आमजन के लिए जनहित सूचना जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि ऐसी किसी भी फर्जी आईडी से आने वाली फ्रेंड रिक्वेस्ट, मैसेज या अन्य संवाद का जवाब न दें और किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा न करें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कलेक्टर से जुड़ी आधिकारिक जानकारी और सभी अपडेट केवल Collector Office Damoh के अधिकृत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ही उपलब्ध कराए जाते हैं। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध फर्जी आईडी से सावधान रहें, अफवाहों पर विश्वास न करें और ऐसे मामलों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें।



